फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का खतरा :,जिले के आठ गांव अतिसंवेदनशील घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू का खतरा - जिले के आठ गांव अतिसंवेदनशील घोषित
विज्ञापन

हापुड़। डेंगू को लेकर जिले के आठ गांवों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। शासन ने चारों ब्लॉकों से दो-दो गांवों के नाम मांगे थे, जिनकी सूची भेज दी गई है। कीट विशेषज्ञों की टीम ने तीन महीने में छह बार इन गांवों से सैंपल एकत्र किए हैं। एक सप्ताह में लार्वा बढ़ने की आशंका है। 70 से अधिक गांवों को संवेदनशीलता की सूची में रखा गया है, जहां डेंगू फैलने का खतरा है। शहर के स्वर्ग आश्रम रोड और मेरठ रोड आवास विकास भी अति संवेदनशील की श्रेणी में हैं। स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रो प्लान तैयार कर, डेंगू पर नियंत्रण पाने का प्रयास विभाग ने शुरू किया है।
बीते वर्ष डेंगू ने जमकर कहर बरपाया था, 230 मरीजों में स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की पुष्टि की थी। जबकि इसके कई गुना मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती रहे। पिछले साल धौलाना क्षेत्र में दिमागी बुखार का मामला भी सामने आया था, जो कई दशक बाद देखा गया। अब बरसात का समय शुरू होने जा रहा है, ऐसे में कीट विशेषज्ञों ने लार्वा पनपने का भी अंदेशा जताया है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला मलेरिया अधिकारी की अध्यक्षता में आशाओं की बैठक हुई, जिसमें डेंगू, मलेरिया सेे निपटने के उपायों से अवगत कराया गया। बुखार के हर मरीज की जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
अति संवेदनशील गांवों के नाम
ब्लॉक गांव
हापुड़ खडख़ड़ी, लालपुर
सिंभावली बिगास, रसूलपुर
गढ़मुक्तेश्वर दौताई, झड़ीना
धौलाना शाहपुर फगौता, धौलाना गांव
संवेदनशील मोहल्लों/गांवों की सूची
हापुड़ ब्लॉक-अर्जुन नगर, कबाड़ी बाजार, न्यू आर्यनगर, कृष्णा नगर, कस्तला, बाबूगढ़ छावनी, सादिकपुर, अयादनगर, लालपुर, खडख़ड़ी, ततारपुर, सबली, अमरदीप, नेहरू नगर, स्वर्ग आश्रम रोड, देवलोक, चमरी, भीकनपुर, बाडली, असौड़ा, त्यागीनगर, भगवती गंज, पक्का बाग, श्रीनगर, न्यू मंडी, होसियारपुर, असरा, ददायरा, नूरपुर, केशवनगर, रघुवीर गंज, पटेलनगर, शिवगढ़ी, आदर्शनगर, न्यू शिवपुरी, कविनगर, नवादा, भगवानपुरी, ददारी, छपकौली, सर्वोदय कॉलोनी, बनखंडा, सुभाष नगर, दयानतपुर, पन्नापुरी, गिरधरपुर, गांधीगंज, भीमनगर।
गढ़ ब्लॉक-लुहारी, ब्रजघाट, अक्खापुर, आदर्शनगर, नानई, पूठा, आलमगीरपुर, अठसैनी, करीमपुर, अलमनगर, ढोलपुर, सलारपुर, लडपुरा, दौतई, भैना, ढोलपुर, चांदपुर।
सिंभावली ब्लॉक-नवादा, गंदूनंगला, खेड़ा, सिंभावली, बुकलाना, बक्सर, बड्ढा, भगवानपुर, मुबारिकपुर, दरियापुर, चौपला, राजपुर, माधापुर, हिम्मतपुर, सुरूपुर, दत्तियाना।
धौलाना ब्लॉक-जवाहर बाजार, रजनी विहार, मोहननगर, कृष्ण गार्डन, मोदीनगर, विजय पट्टी, छिददापुरी, साकेत, खेड़ा, डाहना, वैष्णो कॉलोनी, किशनगंज, सरोजकुंज।
चार साल में डेंगू के मरीजों की स्थिति
वर्ष डेंगू के मरीज
2021 230
2020 46
2019 180
2018 175
टाइफॉयड, वायरल के भी मरीज बढ़े
जिले में टाइफॉयड और वायरल का प्रकोप बढ़ रहा है, रोजाना औसतन तीन से पांच मरीज टाइफॉयड के मिल रहे हैं, जबकि 15 मरीजों में अब तक मलेरिया की भी पुष्टि हो चुकी है। वायरल बुखार के मामले खूब आ रहे हैं।
दिमागी बुखार पर नियंत्रण पाना चुनौती
पिछले साल धौलाना के गांव फगौता में दिमागी बुखार का मामला सामने आया था। इस तरह का बुखार कई दशक बाद जिले में देखने को मिला। चिकित्साधिकारियों ने इस रोग से निपटने की भी योजना तैयार की है।
विभागों से मांगा जा रहा सहयोग
डेंगू को हराने के लिए समस्त विभागों से स्वास्थ्य विभाग ने सहयोग मांगा है। साथ ही ग्राम प्रधानों से साफ सफाई कराने की अपील की गई है। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है।
ये हैं डेंगू के लक्षण
* तेज बुखार, सिर दर्द, बदन में दर्द, उल्टी होना, कमजोरी होना, शरीर में लाल धब्बे होना, बीपी कम हो जाना, शौच काला होना, खून निकलना आदि डेंगू के लक्षण हैं।
विज्ञापन

बरतें सावधानी-
* पूरे बदन को ढकने वाले कपड़े पहनें
* सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें
*घर के आसपास जलभराव नहीं होने दें, यदि हो तो मिट्टी से पाट दें
*नालियों की समय-समय पर सफाई करते रहें।
कोट-
डेंगू को लेकर संवेदनशील और अति संवेदनशील गांवों की सूची तैयार करायी गई है। इन गांवों पर पूरी नजर रखी जा रही है। लोगों को भी जागरूक करा रहे हैं, लार्वा खोज का अभियान लगातार चलाया जा रहा है।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें