फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ महीने बाद दो सप्ताह में कोरोना के मिले सात मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ महीने बाद दो सप्ताह में कोरोना के मिले सात मरीज
विज्ञापन

हापुड़। जिले में कोरोना की चौथी लहर की आहट से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। दो सप्ताह के अंदर सात मरीज मिल चुके हैं, जिनमें बुखार के साथ सिर और गला दर्द के लक्षण सामने आए। पांच मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है, जबकि दो मरीजों का उपचार अभी भी चल रहा है।
कोरोना का पहला मामला दो अप्रैल 2020 को सामने आया था। पहली लहर के मुकाबले दूसरी लहर बेहद खतरनाक थी। बड़ी संख्या में लोगों को जान गवानी पड़ी। तीसरी लहर में लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़ी। अब एक मई से चौथी लहर शुरू हो गई है। डेढ़ महीने तक हालात स्थिर थे।
विज्ञापन

लेकिन बीते दो सप्ताह में कोरोना के मामले बढ़े हैं, एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच में सात मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। राहत की बात यह है कि पांच से सात दिन में मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है, सांस लेने में खास परेशानी मरीजों को नहीं हो रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पांच मरीजों का आइसोलेशन खत्म कर दिया गया है, अब सिर्फ दो मरीज सक्रिय हैं।
लापरवाही पड़ सकती है भारी
कोरोना को लेकर लोग लापरवाह बने हैं, बाजारों में बिना मास्क के ही घूम रहे हैं। यह लापरवाही दूसरी लहर जैसी घातक साबित हो सकती है। प्रशासन से भी कोई सख्ती ऐसे लोगों पर नहीं की जा रही है।
बढ़ायी जाएंगी जांच
इन दिनों स्वास्थ्य विभाग 700 से 800 लोगों की जांच ही प्रतिदिन कर रहा है। जबकि पहले 1500 से अधिक जांचें एक ही दिन में होती थी। कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही जांच बढ़ाने के आदेश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की स्थिति
कुल जांच--998947
कुल मरीज--14948
स्वस्थ मरीज--14723
सक्रिय मरीज--02
कुल मौत----223
कोट-
कोरोना महामारी को हल्के में लेकर लापरवाही न बरतें, भीड़ में जाते समय मास्क और सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करें। कोरोना के हाल ही में मामले बढ़ गए हैं। - डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें