फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में चौथी बार रद्द हुई राज्यरानी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह में चौथी बार रद्द हुई राज्यरानी एक्सप्रेस
विज्ञापन

हापुड़। रेलवे बोर्ड ने राज्यरानी एक्सप्रेस को एक माह में चौथी बार रद्द करने का निर्णय लिया है। ऐसे में हापुड़ रेलवे स्टेशन से मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ जाने वाले यात्रियों की मुसीबत बढ़ती जा रही है। इस बार ट्रेन को 13 जून तक के लिए रद्द किया गया है। पहले शुक्रवार को इस ट्रेन का संचालन शुरू किया जाना था।
गर्मी में बिजली की खपत बढ़ गई है। ऐसे में बिजली उत्पादन केंद्रों पर कोयले की कमी न हो इसके लिए रेलवे आगे आया है। कोयले की मालगाड़ियों का निरंतर संचालन करने के लिए कुछ ट्रेनों रद्द किया हुआ है। इन ट्रेनों में मेरठ वाया हापुड़ ठहरकर लखनऊ तक जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस भी शामिल है। 28 अप्रैल से अभी तक राज्यरानी एक्सप्रेस को दस दिनों के लिए चौथी बार रद्द किया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ से चलकर वाया हापुड़ से मेरठ तक जाने वाली राज्यरानी को 12 जून और मेरठ से वाया हापुड़ होते हुए लखनऊ तक जाने वाली राज्यरानी 13 जून तक के लिए रद्द रहेगी। इससे पहले ट्रेन को 24 मई से तीन जून तक के लिए रद्द किया गया था। अब लखनऊ जाने के लिए यात्रियों के पास केवल नौचंदी एक्सप्रेस और लखनऊ मेल का विकल्प ही बचा हुआ है। लेकिन, इन ट्रेनों में यात्रियों को लंबी वेटिंग मिल रही है।
विज्ञापन

पांच जून को रद्द रहेगी नौचंदी
स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि पांच जून को मेरठ से चलकर वाया हापुड़ होकर जाने नौचंदी एक्सप्रेस भी रद्द रहने वाली है। जबकि, छह जून को लखनऊ से चलकर हापुड़ होते हुए मेरठ तक जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। राज्यरानी एक्सप्रेस को 13 जून के बाद चलाया जाएगा। ऐसे में यात्रियों की मुसीबत अधिक बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें