धर्म बदलकर पहले दोस्ती, फिर किया दुष्कर्म
हापुड़। लव जिहाद के तहत किशोरी को फंसाने वाले आरोपी ने न सिर्फ अपना नाम बदला, बल्कि झूठे प्रेम में फंसाने के लिए हाथ में कलावा बांधकर तिलक भी लगाया। पहचान उजागर होने पर किशोरी पर दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव भी बनाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की 13 वर्षीय पुत्री की मित्रता पड़ोसी किशोरी से थी। आठ माह पहले गांव अच्छेजा निवासी युवक धर्म छिपाकर पुत्री से बात करने लगा और उसे झूठे प्रेम में फंसा लिया। आरोप है कि आरोपी कुछ दिन पहले उसकी पुत्री को एक होटल में ले गया, जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में युवक ने पुत्री के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। ब्लैकमेल कर वह पिछले आठ माह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी गांव अच्छेजा निवासी जाकिर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।