फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को शराब पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को शराब पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव गिधरपुर स्थित एक ठेके पर महिला को शराब पिलाकर चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बना ली। शुक्रवार को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला के पति ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें बताया कि उसकी पत्नी मंदबुद्धि है। करीब दो माह पहले वह कहीं जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी। इस दौरान एक गांव निवासी व्यक्ति गन्ने से भरी भैंसा बुग्गी लेकर वहां पहुंचा। उसने पत्नी को बुग्गी पर बैठा लिया। आरोपी गांव गिरधरपुर के पास एक शराब के ठेके पर ले गया। जहां तीन अन्य उसकी साथी मौजूद थे। चारों ने वहां बैठकर शराब पी और जबरन उसकी पत्नी को भी शराब पिलाई।
विज्ञापन

नशे की हालत में चारों ने उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। उसकी पत्नी की आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बना लिया। शुक्रवार को आरोपियों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
विज्ञापन

जिसे गांव के ही एक युवक ने उच्चाधिकारियों को ट्वीट कर दिया। ट्वीट की जानकारी मिलने पर अफसर सकते में आ गए। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि किसान समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें