फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निराश्रित पशुओं के हमले से किसान का हाथ टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
निराश्रित पशुओं के हमले से किसान का हाथ टूटा
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर जट्ट में अपने खेत पर काम करने गए किसान को आवारा पशुओं के झुंड ने दौड़ा दिया। टक्कर लगने से किसान के हाथ में दो जगह फ्रेक्चर हो गया। आस-पास काम कर रहे किसानों ने पशुओं को भगाकर किसी तरह घायल को बचाकर, अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार शाहपुर जट्ट निवासी तेजेंद्र शर्मा ने बताया कि वह खेत पर काम करने के लिए गया था। गन्ने के खेत में एक करीब दर्जन आवारा पशुओं का झुंड उत्पात मचा रहा था। उन्हें खेत से निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इस पर पशु उसके पीछे दौड़ पड़े, जान बचाकर वह करीब 200 मीटर तक दौड़ा। पशुओं ने टक्कर मारकर तेजेंद्र को नीचे गिरा लिया। इसमें तेजेंद्र के हाथ में दो जगह फ्रेक्चर आ गया। शोर मचाने पर आस पास काम कर रहे किसानों ने किसी तरह पशुओं को भगाकर घायल की जान बचायी, उसे अस्पताल में भर्ती भी कराया।
विज्ञापन

घटना से ग्रामीणों में रोष पनप गया। ग्रामीण सचिन ने बताया कि इस मामले में कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन आवारा पशुओं के आतंक से निजात नहीं मिल सकी है। ग्रामीणों ने राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें