फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज जा रही छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज जा रही छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए की छात्रा से दिन-दहाड़े युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर छात्रा को हत्या की धमकी दी और फरार हो गया। घर पहुंचकर छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

छात्रा ने बताया कि वह एक कालेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। काफी दिनों से गांव निवासी एक युवक कॉलेज जाते वक्त पीड़िता का पीछा करता आ रहा है। आए दिन रास्ते में उसे परेशान किया जाता। विरोध करने के बावजूद उसके साथ अभद्रता करता था। कई बार उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोप है कि 16 मई को वह घर से कॉलेज जा रही थी। रास्ते में सुनसान स्थान पर युवक ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया और खींचकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को हत्या की धमकी दी। शोर मचाने पर वह मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें