75 गांवों में बनेंगे अमृत सरोवर, पर्यटन का बनेंगे केंद्र
हापुड़। जल संरक्षण और तालाबों के अस्तित्व को बचाने के उद्देश्य से शासन द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं। जनपद में भी 75 गांवों में अमृत सरोवर बनाने का निर्णय लिया है। अभी तक 63 गांव चिन्हित कर लिए गए हैं। ये अमृत सरोवर नाम के नहीं, बल्कि देखने लायक होंगे। इन तालाबों को दर्शनीय स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा।
अमृत सरोवर का निर्माण ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों को केंद्रीय वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग और मनरेगा योजना में प्राप्त होने वाली धनराशि से कराया जाएगा। एक तालाब पर क्षेत्रफल की दृष्टि से पांच से तीस लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। फिलहाल 75 गांवों में इसका निर्माण होना है। जिनमें से गढ़ ब्लॉक में 15, हापुड़ ब्लॉक में 25 , सिंभावली ब्लॉक में 13 और धौलाना में 10 गांवों का चयन समेत कुल 63 गांवों को चिन्हित कर लिया गया है। तालाबों का कायाकल्प और सुंदरीकरण किया जाएगा। अमृत सरोवर में जल की उपलब्धता बनी रहे, इसकी व्यवस्था भी की जाएगी लेकिन इन्हें मुख्यत वर्ष जल को संचित करके ही भरा जाएगा। वहीं गांव की नालियों का गंदा पानी न जाए इसके लिए भी डाइवर्जन नाली आदि का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा तालाब का सुंदरीकरण कराया जाएगा। तालाब के चारों तरफ घूमने के लिए वॉकिंग ट्रैक बनेगा और बैठने के लिए बैंच भी बनाई जाएंगी वहीं बड़े तालाबों में नौकायन भी भी व्यवस्था रहेगी।
कोट-
जिला विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने बताया कि यह कार्य मनेरगा से कराए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा मनरेगा मजदूरों को रोजगार मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनने वाले अमृत सरोवर के लिए बजट निर्धारित किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों के सचिवों को इस पर कार्य कराने का निर्देश दिया गया है।
इन गांवों में बनेंगे अमृत सरोवर -
ब्लॉक गढ़मुक्तेश्वर -
बहादुरगढ़, भदस्याना, सेहल, लुहारी मुस्तफाबाद, करीमपुर, मुरादपुर जनूपुरा (2), आलमगीरपुर, खिलवाई, भैना सदरपुर, पलवाड़ा, अनुपुर डिबाई, देवली, हसूपुर, झड़ीना
ब्लॉक धौलाना-
भूडिय़ा, गालंद, कमरुद्दीननगर, लाखन, पिपलैड़ा, समाना, तिसौली खेड़ा, शाहपुर फगौता, नरेना, बझैड़ा कला।
ब्लॉक हापुड़ -
गिरधरपुर तुमरैल, बछलौता, शाहबुद्दीन पुर श्यामपुर, वझीलपुर, नूरपुर, अयादनगर उत्तरी, दक्षिणी, नली हुसैनपुर, दयानतपुर, भटियाना, रसूलपुर बहलोलपुर, बनखंडा, शाहपुर जट्ट, अब्बदुल्लापुर मोड़ी, छपकौली, भड़ंगपुर, ढहाना, श्यामनगर, सिमरौली, टियाला, सरावा मिर्जापुर, असौड़ा, सालेपुर कोटला, दोयमी।
ब्लॉक सिंभावली -
आरिफपुर सलामतपुर, फुल्डेहरा, रतुपुरा, बीरमपुर, भगवानपुर, बक्सर, बहरामपुर बाड़ली, वैट, खागाई सहसपुरा, मुरादपुर, मोहम्मदपुर खुड़लिया, हिम्मतपुर