फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी का सितम : बुखार से तप रहे मरीज, 130 पहुंचे अस्पताल,

विज्ञापन
ृहस्पतिवार को सरकारी अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़ । संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
गर्मी का सितम - बुखार से तप रहे मरीज, 130 पहुंचे अस्पताल
विज्ञापन

हापुड़। भीषण गर्मी में मरीज बुखार से तप रहे हैं। बृहस्पतिवार को 42 डिग्री तापमान में 130 बुखार के मरीज उपचार के लिए सीएचसी पहुंचे। ओपीडी में नए और पुराने पर्चों पर 1400 से अधिक मरीज पहुंचे, पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी, दवा काउंटर तक भीड़ लगी रही। अधिकांश मरीज बुखार, डायरिया, चर्म रोग से पीड़ित थे। नेत्र रोगियों की संख्या भी अच्छी खासी थी। जांच में सात मरीजों में टाइफॉयड की भी पुष्टि हुई।
भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू होते ही बीमारियों ने पैर पसार दिया है। इन दिनों बुखार और डायरिया आम बीमारी बन गई है, घर-घर में इसके मरीज हैं। उल्टी, दस्त के साथ पेट में भयंकर जलन से मरीजों का हाल बेहाल है। बृहस्पतिवार को गढ़ रोड सीएचसी में सुबह आठ बजे से ही मरीज पहुंचने शुरू हो गए।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ दिनेश खत्री ने बताया कि जनरल ओपीडी में 650 मरीज पहुंचे। इसमें बुखार के मरीज 130 से अधिक थे, डायरिया, पेट संक्रमण, कमर, पैर दर्द के मरीजों की संख्या भी काफी अधिक थी। ओपीडी के बाहर लंबी कतारों में लगे मरीज अपनी बारी का इंतजार करते हैं। यहां से फ्री होने के बाद दवाओं के लिए भी काउंटर पर आधा घंटा तक इंतजार करना पड़ा।
बुखार के मरीजों में लक्षण
* तेज बुखार के साथ चक्कर आना।
* शरीर में कमजोरी, सांस फूलना।
* खाने, पीने के दौरान उल्टियां होना।
* सर और आंखों में तेज दर्द।
ओपीडी में पहुंचे मरीजों की स्थिति
बुखार के मरीज----130
डायरिया के मरीज--85
चर्म रोगी-----110
नेत्र रोगी------120
अल्ट्रासाउंड, एक्सरे---43
हड्डी रोगी------113
पुराने पर्चा लेकर पहुंचे 530 मरीज
गढ़ रोड सीएचसी में 530 मरीज पुराना पर्चा लेकर पहुंचे। इन मरीजों की पहले से ही दवाएं चल रहीं थी। चिकित्सक से परामर्श के बाद इन्हें बदलकर दवाएं दी गई, जो मरीज स्वस्थ हो गए उनका उपचार खत्म किया गया।
एक सप्ताह में दो डिग्री बढ़ा तापमान
तिथि अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
07 मई 39 26
08 मई 40 27
09 मई 40 28
10 मई 39 29
11 मई 40 29
12 मई 42 30
रविवार तक 45 डिग्री पारा पहुंचने के आसार
इस सप्ताह बारिश की कोई संभावना नहीं है, रविवार को 45 डिग्री तक तापमान पहुंचने की संभावना है। फिजिशियन डॉ. गौरव मित्तल ने कहा कि बढ़ते तापमान में हीट स्ट्रोक का खतरा है, इसलिए बाहर धूप के समय न घूमें।
विज्ञापन

कोट -
भीषण गर्मी में बीमारियां बढ़ रही हैं, चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया गया है। मरीजों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बेहतर उपचार दिलाया जाएगा, दवाएं पर्याप्त मात्रा में हैं।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें