फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों के दावे हवा में, सड़कों पर खूब हुआ स्टंट

विज्ञापन
मंगलवार को आनंद विहार स्थित पार्क के बाहर बुलेट से स्टंट कराते युवक। संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
अधिकारियों के दावे हवा में, सड़कों पर खूब हुआ स्टंट
विज्ञापन

हापुड़। ईद पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में तो पुलिस सफल रही लेकिन सड़कों पर स्टंट रोकने के दावे हवा में रह गए। मंगलवार को आनंद विहार में युवाओं ने बाइकों से जमकर स्टंट किया। एक-एक बाइक पर पांच-पांच सवार युवक शोर मचाते हुए सड़कों से गुजर रहे थे। सड़कों पर ई-रिक्शा, ऑटो की छतों पर भी बच्चे मस्ती करते नजर आए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को समझाकर वापस भेजा।
देहात थाना क्षेत्र के मंसूरपुर कट पर रविवार को ईद मनाने घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इससे पहले पिलखुवा क्षेत्र में भी दो बाइकों की भिड़त में चार लोगों की मौत हुई थी, यहां भी बाइक पर ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट सवारी की बात सामने आई थी।
विज्ञापन

इन घटनाओं से भी लोग सबक नहीं ले रहे, मंगलवार को आनंद विहार में स्टंट करने वाले युवाओं की टोली बाइकों पर खूब हुड़दंग करती रहीं। एक बाइक पर सवार चार से पांच बच्चे, बेहद तेज गति से बाइक को चलाकर फिसलाना, आगे से बाइक उठाना जैसे प्रदर्शन कर रहे थे। सड़क पर चलने वालों को भी इनसे खतरा था। लेकिन बच्चों के अभिभावकों को यह तक पता नहीं था कि उनके बच्चे आखिरकार मौजमस्ती के नाम पर अपनी जान ही संकट में डाल रहे हैं।
बहरहाल, पुलिस ने सूचना पर मौके का जायजा लिया। स्टंटबाजों को चेतावनी देते हुए वहां से घर भेजा। जिन बाइकों पर चार बच्चे सवार थे, उनमें दो को पैदल ही जाना पड़ा।
विज्ञापन

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि यातायात के नियमों का पालन करें। बच्चे की उम्र 18 साल होने के बाद ही उसके हाथों में वाहन थमाएं। स्टंटबाजी न करें, अभिभावक इसके लिए बच्चों को समझाएं। पुलिस लापरवाही पर कार्रवाई भी करेगी।

मंगलवार को आनंद विहार कालोनी बाइक पर स्टंट करते समय बाइक को दौड़ाते युवक । संवाद- फोटो : HAPUR

मंगलवार को आनंद विहार कालोनी बाइक पर स्टंट करते समय सड़क पर गिरते युवक । संवाद- फोटो : HAPUR

मंगलवार को आनंद विहार कालोनी बाइक पर स्टंट करते समय बाइक को दौड़ाते युवक । संवाद- फोटो : HAPUR

ईद की ख़ुशी में भूले यातायात के नियम-- मंगलवार को आनंद विहार कालोनी में ई रिक्शा में भूसे की तरह बच?- फोटो : HAPUR

मंगलवार को आनंद विहार कालोनी में ई रिक्शा में लटकर जाते बच्चा । शोभित त्यागी- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें