फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगूठे का क्लोन बनाकर 600 लोगों से एक करोड़ ठगे

विज्ञापन
शनिवार को गढ़ पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी । संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
अंगूठे का क्लोन बनाकर 600 लोगों से एक करोड़ ठगे
विज्ञापन

हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस व साइबर सेल टीम ने चार अंतरराज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग फर्जी जनसेवा केंद्र खोलकर एईपीएस के माध्यम से लोगों के अंगूठे का क्लोन बनाकर बैंक खातों से रकम निकाल लेते थे। पुलिस की माने तो शातिर ठग अब तक छह सौ लोगों को अपना शिकार बनाकर एक करोड़ रुपये की ठगी कर चुके हैं।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि आरोपियों को बदरखा मोड़ से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में बताया कि उन्होंने यूपी सरकार की वेबसाइट बैनामा सेव से इस ठगी को अंजाम दिया। वेबसाइट में एकाउंट की डिटेल और फिंगर प्रिंट भी रहते हैं। आरोपी फिंगर प्रिंटों को स्केन करके फर्जी फिंगर प्रिंट बनाते थे। जहां अकाउंट की डिटेल होती थी, उससे यह ठगी को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि यह गिरोह अब तक करीब 6 सौ लोगों को अपना शिकार बनाकर करीब एक करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह गिरोह यूपी के प्रयागराज, सुल्तानपुर, गाजीपुर व हापुड़ जनपद में लोगों को अपना शिकार बना चुका है। जिनके कब्जे से 99,100 रुपये की नकदी, 49 फिंगर प्रिंट क्लोन, 2 फिंगर प्रिंट स्केनर, पॉली स्टेमपर मशीन, 8 मोबाइल आदि सामान सहित 2 कारें बरामद की गई है। आरोपियों ने अपने नाम सनी शर्मा निवासी दिल्ली, विजय शर्मा निवासी राजस्थान, प्रशांत शर्मा निवासी दिल्ली विवेक उपाध्याय निवासी हाथरस बताए है। जिनमें सनी शर्मा गिरोह का सरगना है। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के अपराधी है। जिनकी अन्य जनपदों व राज्यों में भी जानकारी की जा रही है। वहीं एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

शनिवार को गढ़ पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपियों से बरामद हुआ सामान । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें