फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ की हवा हुई जहरीली, 375 पहुंचा एक्यूआई

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ की हवा हुई जहरीली, 375 पहुंचा एक्यूआई
विज्ञापन

हापुड़। भीषण गर्मी में हवा का स्तर बेहद खतरनाक हो रहा है। प्रदूषण का सूचकांक एक्यूआई शुक्रवार को 370 के पार चला गया। जिससे आंखों में जलन, सांस लेने में समस्या बनी रही। प्रदूषण के पार्टिकल पीएम 2.5 व पीएम 10 की मात्रा 500 तक पहुंच गई। तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया, लू के थपेड़ों से सड़कों पर गुजरना मुश्किल हो गया। दोपहर में बाजार और सड़कें सुनसान रहीं।
फिजिशियन डॉ गौरव मित्तल के अनुसार बढ़ा प्रदूषण मनुष्यों के साथ साथ पशु पक्षियों के लिए भी बेहद खतरनाक है। इस मौसम में सांस के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। गर्भ में पल रहे बच्चों के लिए भी प्रदूषण का बढ़ता स्तर बड़ा खतरा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जहां प्रदूषण का स्तर 345 एक्यूआई दर्ज किया गया था वहीं शुक्रवार को यह बढ़कर 375 तक पहुंच गया। खतरनाक हुई हवा में सांस लेना भी लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है। ओपीडी में सांस लेने में तकलीफ के मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। ज्यादातर बच्चे और बुजुर्ग है। अनेक लोग आंखों में जलन, खांसी, नाक और गले में इंफेक्शन की समस्या से भी पीड़ित हो गए है। बुजुर्गों और बच्चों में सांस लेने की समस्या रही। ओपीडी के बाद इमरजेंसी में भी मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे है।
पीएम 2.5 की मात्रा पहुंची 500
प्रदूषण में पार्टिकल पीएम 2.5 और पीएम 10 का अहम रोल होता है। इनकी मात्रा भी लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को पीएम 2.5 की मात्रा 480 दर्ज की गई थी, जो शुक्रवार को 500 के आंकड़े को पार गई। पीएम 10 की मात्रा भी बढ़कर 500 तक पहुंच गई है। इसका सामान्य स्तर 50 तक होता है।
सांस लेना हो रहा मुश्किल
प्रदूषण लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है। विशेषज्ञों की माने तो इतने प्रदूषण में सांस लेने का मतलब करीब 10 सिगरेट पीने के समान है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदूषण का बढ़ा स्तर स्वास्थ्य के लिए कितना घातक साबित हो रहा है। सांस के साथ प्रदूषण के कण नाक से शरीर में प्रवेश कर रहे है। लोगों को सांस लेने में समस्या हो रही है वहीं नाक और गले में इंफेक्शन के केस भी बढ़ गए है। आंखों में जलन हो रही है।
एक्यूआई के मापदंड-
एक्यूआई प्रभाव
0-50 अच्छा
51-100 औसत
101-200 मॉडरेट
201 से 300 खराब
301 से 400 ज्यादा खराब
400 से ज्यादा बेहद खतरनाक
कोट-
प्रदूषण का बढ़ता स्तर सभी के लिए नुकसानदायक है। बच्चों में सांस लेने में तकलीफ की समस्या बढ़ रही है। इसके अलावा यह दमा मरीजों के लिए भी खतरनाक है। बाहर जाना पड़े तो मास्क का प्रयोग करें, आंखों को बार-बार पानी से धोएं।
विज्ञापन

- डॉ. प्रदीप मित्तल, वरिष्ठ फिजीशियन
अगले सप्ताह बारिश के आसार
फिलहाल क्षेत्र में गर्मी भी अपना तीखा तेवर दिखाने में लगी हुई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि अगले सप्ताह मौसम सुहावना हो सकता है। अगले सप्ताह बृहस्पतिवार को बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। जिसके बाद तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस कम होकर 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें