फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

विज्ञापन
सोमवार को सपा के पूर्व जिला अध्य्क्ष तेजपाल प्रमुख के जेल जाने के बाद जानकारी देते सपा के पदाधिका - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार
विज्ञापन

हापुड़/पिलखुवा। धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उनका एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने के साथ ही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और विधायक के लिए भी अपशब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं। उसी के आधार पर गांव शाहपुर फगौता के ग्राम प्रधान अतुल सिसोदिया ने उनके खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अतुल सिसोदिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह 12 अप्रैल को गांव में बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे थे। तभी उनके पास तेजपाल प्रमुख का भाई किरणपाल पहुंचा। उसने बताया कि तेजपाल का एक ऑडियो वायरल हुआ है। उसमें धार्मिक भावनाओं के भड़काने का प्रयास किया गया है। इसके बाद उन्होंने ऑडियो को गंभीरता से सुना और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की जांच में मामला सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वायरल ऑडियो को सुनने के बाद उच्चाधिकारियों से इस बाबत वार्ता कर सारे प्रकरण से अवगत कराया गया। ऑडियो में देवी देवताओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भी अपशब्द कहे गए हैं।
विज्ञापन

दो समुदायों में द्वेष फैलाने के आरोप में शाहपुर फगौता निवासी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन से वायरल ऑडियो बरामद हुई है। आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
सपाइयों ने षड्यंत्र रचने का लगाया आरोप
तेजपाल प्रमुख को कोर्ट में पेश करने के दौरान बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। न्यायालय परिसर में उपस्थित सपा पदाधिकारियों ने कहा कि यह भाजपा का एक षड्यंत्र है। जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में सपा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ ने कहा कि भाजपा के नेतागण द्वेषपूर्ण राजनीति कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराई जाए और मुकदमा समाप्त किया जाए।घटना में शामिल पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस अवसरपर ब्रिजेश कश्यप, पुरुषोत्तम वर्मा, मंजू यादव, आरिफ सिद्दीकी, श्याम सुंदर भुर्जी, नईम चौधरी, यतेंद्र शर्मा, आरिफ, कविता शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन

---------------
पुराने कर्मों की मिली सजा --
सपा नेता को उनके पुराने कर्मों की सजा मिली है। दोनों भाइयों का आपस में विवाद था, जिसके बाद ऑडियो वायरल हुई है। इससे भाजपाइयों का कोई लेना देना नहीं है। -उमेश राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष

हापुड़ ः सोमवार को कोर्ट में पेश होने के बाद सपा के पूर्व जिला अध्य्क्ष तेजपाल प्रमुख को जेल ले जा?- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें