फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबूराम को लगी थीं पांच गोली, एक्सरे से हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूराम को लगी थीं पांच गोली, एक्सरे से हुआ खुलासा
विज्ञापन

हापुड़। वैठ हत्याकांड में मृतक को सीने में दिल के आस-पास पांच गोलियां मारी गई थी। सोमवार को मृतक का एक्सरे किया गया, डेढ़ घंटा तक चले एक्सरे में इसकी पुष्टि हुई। वहीं, पुलिस अभी हत्या को अंजाम देने वालों तक नहीं पहुंच सकी है।
गौरतलब है कि रविवार को सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ स्थित नहर की पटरी पर ससुराल से लौट रहे अमरोहा जिले के ईटा करहेड़ा निवासी बाबूराम शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। रविवार को चार गोलियां लगने का दावा पुलिस ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को गढ़ रोड सीएचसी में शव का एक्सरे किया गया। शुरूआत में चार ही गोलियां दिखी, चिकित्सक को एक और गोली होने की आशंका थी, इसके लिए मृतक का एक्सरे किया गया और डेढ़ घंटे तक जांच की गई, जिसके बाद पांच गोली लगी होने की पुष्टि हुई। अधिकांश गोली सीने में उल्टी तरफ ही मारी गई थी।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि वारदात को लेकर कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें