फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद के तीन केंद्र बढ़े, 72 घंटे में किसानों का करना होगा भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं खरीद का 72 घंटे में किसानों को करना होगा भुगतान
विज्ञापन

हापुड़। जिले में गेहूं खरीद के लिए डीएम ने तीन क्रय केंद्र और बढ़ा दिए हैं। पहले 26 क्रय केंद्र निर्धारित किए थे अब इनकी संख्या 29 हो गई है। दूसरे दिन भी क्रय केंद्रों पर गेहूं का एक भी दाना नहीं पहुंचा। शासन ने पिछले वर्ष के लक्ष्य पर खाद्य विभाग को गेहूं खरीद करने के आदेश दिए हैं। डीएम ने 72 घंटे के अंदर गेहूं भुगतान के आदेश दिए हैं। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है।
जिले में एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर व धौलाना तहसील में पहले 26 क्रय केंद्र बना दिए हैं, मगर इसमें तीन क्रय केंद्र और बढ़ा दिए हैं। 30 क्रय केंद्रों पर अब जिले में गेहूं खरीद होगी। डीएम अनुज सिंह ने भी शनिवार को अफसरों के साथ बैठक कर उन्हें दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,015 रुपये प्रति कुंतल से किसानों से गेहूं खरीदा जाएगा। डीएम ने क्रय केंद्रों पर संबंधित एजेंसियों के प्रभारियों को इलेक्ट्रॉनिक कांटे, नमी मापक यंन्त्र, छलना, विनोइंग फैन, पावर डस्टर सहित अन्य सामग्री रखने के आदेश दिए हैं। किसानों के लिए पीने का पानी, बैठने की व्यवस्था को भी दुरुस्त करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 72 घंटे के भीतर किसानों का गेहूं भुगतान करने के आदेश दिए हैं। तीनों एसडीएम, डिप्टी एआरएमओ सुरेश यादव, डीएसओ राजेश कुमार सहित एजेंसियों के नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गत वर्ष 11959.562 एमटी हुई थी खरीद
जिले में पिछले वर्ष गेहूं खरीद के लिए के लिए 36 हजार एमटी का लक्ष्य मिला था। मगर जिले में रिकॉर्ड तोड़ 11959.562 खरीद हुई। कुल 11,104 किसानों से गेहूं खरीदा गया था। डिप्टी एआरएमओ ने बताया कि इस वर्ष का लक्ष्य अभी आया नहीं है, पिछले वर्ष जो लक्ष्य मिला था उसी के आधार पर 29 क्रय केंद्रों पर खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया इस बार भी जिले में बंपर खरीद होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

122 किसानों ने अभी तक कराए रजिस्ट्रेशन
सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसानों के ज्यादा रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहे हैं। विभाग के अनुसार सदर तहसील में 16, गढ़मुक्तेश्वर में 18 व धौलाना में सबसे ज्यादा अभी तक 122 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। बताया गया कि धीरे-धीरे रजिस्ट्रेशन करने वाले किसानों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें