फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर किसान के खाते से शातिरों ने निकाले 75 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर किसान के खाते से शातिरों ने निकाले 75 हजार
विज्ञापन

पिलखुवा। एटीएम कार्ड बदलकर खाताधारकों के खाते से रुपये निकालने सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। ऐसा ही एक और मामला क्षेत्र के गांव खैरपुर निवासी एक युवक के एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 75 हजार रुपये निकलने का सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की हैं। वहीं कोतवाली पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर शातिरों की तलाश शुरू कर दी है।
गांव खैरपुर खैराबाद निवासी किसान चमन सिंह ने बताया कि पिछले दिनों वह राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया था। इस दौरान किसान ने मशीन में अपना एटीएम कार्ड लगाया, लेकिन कार्ड के काम नहीं करने पर उनके पास ही खड़े युवक ने किसान से एटीएम ले लिया और इसी बीच शातिर युवक ने एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद शातिरों ने पीड़ित से एटीएम खराब होने कर बात कहीं और वहां से निकल गये। कुछ देर बाद पीड़ित को मोबाइल पर मेसेज आया जिसमें उसके खाते से पांच बार में 75 हजार रुपये निकाल ली गई। इसके बाद पीड़ित ने बैंक प्रबंधक से मामले की शिकायत की। जिस पर एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई। जिसमें तीनों शातिर दिखाई दिखाई दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें