एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर खाते से 50 हजार निकाले
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के गांव अमीपुर नंगौला निवासी अमित त्यागी के बैंक खातों से साइबर ठगों ने एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर 50 हजार रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अमित त्यागी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र स्थित एक बैंक में उसका खाता है। साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते के एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर 12 और 13 फरवरी को खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। जबकि, उसका एटीएम कार्ड, पासबुक और चेकबुक उसके पास ही थे। बैंक को भी इसके संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
बैंक अधिकारियों ने बताया कि एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर बैंक खाते से रुपये निकाले गए है। इस संबंध में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल और पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।