बारिश से नुकसान के आंकलन को बनाई हेल्प डेस्क
हापुड़। शनिवार तड़के हुई बरसात और आंधी से खेतों में सरसों, गेहूं की फसल कई स्थानों पर गिर गई। जिन किसानों ने अपनी फसल का बीमा कराया हुआ है, उनके लिए तहसीलवार हेल्प डेस्क और टोल फ्री नंबर जारी कर दिए गए हैं। 72 घंटे के अंदर किसान सूचना देकर, नुकसान का आंकलन करा सकते हैं।
बारिश से खेतों में जलभराव तो नहीं हुआ, लेकिन तेज हवा के कारण फसल गिरने से किसानों को नुकसान जरूर हुआ है। फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए फसलों की बीमा कराया जाता है। इसके लिए किसानों से उनकी अनुमति भी ली जाती है, जो किसान बीमित योजना में शामिल हैं, उन्हें फसल क्षति पर भरपाई का भी प्रावधान है।
शनिवार को हुई बरसात से यदि किसी किसान के खेत में नुकसान हुआ है तो वह टोल फ्री नंबर के साथ साथ हेल्प डेस्क के जारी किए नंबरों पर भी 72 घंटे के अंदर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
बीमा कर्मचारी हेल्प डेस्क मोबाइल
अनूप कुमार हापुड़ 9005873174
अशोक कुमार हापुड़ 7054735510
देशराज सिंह धौलाना 9873087500
प्रिंस कुमार सिंभावली 8923628200
----
टॉल फ्री नंबर--18008896868
72 घंटे के अंदर दर्ज कराएं शिकायत
जिन किसानों के खेतों में नुकसान है, वह दिए गए नंबरों पर 72 घंटे के अंदर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिन किसानों ने फसल बीमा कराया है, उन्हें नुकसान की भरपाई बीमा कंपनियों से कराई जाएगी।