फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े चिकित्सक से तमंचे के बल पर बदमाशों ने लूटी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े चिकित्सक से तमंचे के बल पर बदमाशों ने लूटी चेन
विज्ञापन

हापुड़। बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े शहर के वरिष्ठ चिकित्सक व हड्डी रोड विशेषज्ञ डॉ आरडी शर्मा के साथ सिमरौली में नेशनल हाईवे-9 पर तमंचे के बल पर सोने की चेन लूट ली। घटना के दौरान चिकित्सक पत्नी व दो बच्चों के साथ अपने फार्म हाउस पर छुट्टी मनाने पहुंचे थे। चिकित्सक से लूट की सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। बदमाशों को तलाश किया गया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। चिकित्सक ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
कोठी गेट पर लाइफ लाइन हास्पिटल में वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ आरडी शर्मा बैठते हैं। आरडी शर्मा शहर के मशहूर चिकित्सक स्वर्गीय डा. सुनील शर्मा के पुत्र हैं। रविवार को वह पत्नी व दो बच्चों के साथ कार में सवार होकर बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सिमरौली में स्थित अपने फार्म हाउस जा रहे थे। यहां वे बच्चों के साथ छुट्टी मनाने गए थे। जैसे ही वे हाइवे किनारे फार्म हाउस के गेट पर पहुंचे तो पहले से बाइक से कार का पीछा कर रहे दो बदमाश उनकी कार के पीछे रुक गए। चिकित्सक कार से उतरकर गेट खुलवाने के लिए आगे बढ़े तभी दोनों युवक भी हापुड़ का पता पूछते हुए उनके पास पहुंच गए। युवकों की गतिविधि संदिग्ध देखकर चिकित्सक ने तेज आवाज में उनसे दूर रहने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच युवकों ने तमंचे निकाल लिये। एक बदमाश ने चिकित्सक पर तमंचा तान दिया। जबकि कार को लॉक कर बैठी उनकी पत्नी ने बदमाशों ने फोन से बदमाशों की वीडियो बनाने का प्रयास किया तो दूसरे बदमाशों ने बच्चों पर तमंचा तान दिया। इसी बीच शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े, जिस पर बदमाश चिकित्सक के गले में पड़ी सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने कॉबिंग की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। इस संबंध में पीड़ित चिकित्सक ने थाना बाबूगढ़ में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि बदमाशों के हुलिये के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें