फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर 85 हजार चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
चाय में नशीली पदार्थ पिलाकर 85 हजार चुराए
विज्ञापन

हापुड़। जहर खुरानी गिरोह के सदस्यों ने थाना हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक पेट्रोल पंप के पास ट्रक चालक और क्लीनर को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद ये लोग उनके पास रखे 85 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए। होश में आने पर चालक ने तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जनपद आगरा के थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव बांगुरी प्रिंस ने बताया कि वह ट्रक चलाता है। उसके गांव का ही सुनील ट्रक पर क्लीनर का काम करता है। 13 फरवरी को वह ट्रक में अदरक के बोरे लेकर मेरठ गया था। वहां से लौटते वक्त थाना हाफिजपुर क्षेत्र के पड़ाव पर रुका था। यहां से उसे ट्रक में गोभी के कट्टे भरने थे। इस दौरान उसके पास एक अंजान युवक पहुंचा और बातों में उन्हें झांसे में ले लिया। इसके बाद तीनों ने ट्रक में ही बैठकर चाय पी। लेकिन युवक ने उनकी चाय में धोखे से नशीला पदार्थ मिला दिया। चाय पीकर चालक और क्लीनर बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपी युवक चालक और क्लीनर के मोबाइल फोन और ट्रक में रखी 85 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गया। होश में आने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। मंगलवार को उन्होंने थाने में तहरीर दी। सीओ तेजवीर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपी की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें