फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए गर्भवती को तेजाब पिलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए गर्भवती को तेजाब पिलाने का आरोप
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जसरूपनगर में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों पर तेजाब पिलाने का आरोप है। मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया था। पांच दिन पहले चिकित्सकों ने आपरेशन के जरिए विवाहिता का प्रसव कराया। लेकिन, दो दिन बाद ही सात माह की बच्ची ने दम तोड़ दिया। सोमवार दोपहर मेरठ के एक अस्पताल में महिला की भी मौत हो गई। मायके पक्ष की ओर से आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
जनपद मेरठ के परतापुर क्षेत्र के गांव बहारपुर परतापुर निवासी हरिशंकर ने बताया उसकी पत्नी बाला, पुत्र दीपक, पुत्री बुलबुल (25), रेजो, नीशू, पिंकी और दीपा है। 30 मई 2021 को पुत्री बुलबुल की शादी हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव जसरूपनगर निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसकी पुत्री के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान वह सात माह पहले गर्भवती हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मांग पूरी न होने पर 30 जनवरी को आरोपियों ने जबरन पुत्री को तेजाब पिला दिया। मामले की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुत्री को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ के एक अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराया। महिला ने पुत्री को जन्म दिया लेकिन पांच दिन पहले बच्ची ने दम तोड़ दिया। सोमवार को उपचार के दौरान विवाहिता की भी मौत हो गई। मंगलवार सुबह पुत्री के शव को लेकर परिजन हापुड़ पहुंचे। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें