मंडी में निरीक्षण करते अधिकारी संवाद
- फोटो : HAPUR
चुनाव में सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे सात हजार जवान
हापुड़। जिले में चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए सात हजार जवान तैनात किए गए हैं। हर मतदान केंद्र पर व्यापक स्तर पर फोर्स तैनात की गई है। थाना स्तर पर क्यूआरटी को तैनात कर दिया गया है।
मतदान में किसी प्रकार की हिंसा न हो, इसके लिए इस बार मांग से अधिक फोर्स भेजी गई है। बुधवार शाम सभी बूथों पर फोर्स पहुंच गई और सुरक्षा की कमान संभाल ली। जिले में बाहर के उपद्रवी किसी प्रकार की गलत गतिविधियां न करें, इसके लिए जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। बैरिकेडिंग करके वाहनों की चेकिंग की गई।
इनके जिम्मे होगी सुरक्षा व्यवस्था -
एसपी -1
एएसपी -1
सीओ -04
प्रभारी निरीक्षक -18
दरोगा - 450
कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल -2500
होमगार्ड - 2000
बीएसएफ - 10 कंपनी
सीआईएसएफ - 05 कंपनी
तमिलनाडु पुलिस- 05 कंपनी
आईटीबीपी - 03 कंपनी
आरपीएफ - 06 कंपनी
पीएसी - 02 कंपनी