11 वर्षीय बच्चे समेत 13 कोरोना संक्रमित मिले
हापुड़। जिले में मंगलवार को 11 वर्षीय बच्चे समेत 13 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। इन मरीजों को होम आइसोलेट कराया गया है। जबकि 24 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर अब 152 रह गई है, संपर्क में आए लोगों के नमूने जांच के लिए लैब भेजे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मंगलवार को 1245 लोगों की जांच की। इसमें एंटीजन से 555, आरटीपीसीआर से 690 लोगों की जांच की गई। आरटीपीसीआर में 11 और ट्रूनेट में एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला। मंगलवार को 21 मरीज होम आइसोलेशन और तीन अस्पताल से स्वस्थ घोषित किए गए। 368 संदिग्धों के सैंपल जांच को लैब भेजे हैं।
इन इलाकों में मिले मरीज
ककराना, सौलाना, भोवापुर, आवास विकास, रामगंज हापुड़, गोपीपुरा, दोयमी, कविनगर, सिंभावली, मुरादपुर, बदरखा, भंडा पट्टी, करनपुर जट्ट।
जिले में कोरोना की स्थिति
कुल जांच---899516
कुल मरीज--14879
स्वस्थ मरीज--14506
सक्रिय मरीज--152
कुल मौत---221
मरीजों को कराया आइसोलेट
जिले में कोरोना संक्रमित मिले मरीजों को आइसोलेट कराया गया है, उन्हें दवाएं भी मुहैया करा दी हैं। मरीजों के संपर्क में आए लोग अपनी जांच करा लें।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।