फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए 18 रोडवेज बसों का अधिग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव के लिए 18 रोडवेज बसों का अधिग्रहण
विज्ञापन

हापुड़। विधानसभा चुनाव के लिए निजी बसों के साथ-साथ हापुड़ डिपो की 18 रोडवेज बसों का भी अधिग्रहण किया गया है। ऐसे में यात्रियों को सफर करने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
जिले में पहले चरण का चुनाव दस फरवरी को होगा। चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस बल के साथ-साथ पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक लाने ले जाने के लिए वाहनों का अधिग्रहण किया जाता है। इसके लिए निजी व सरकारी वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के लिए संभागीय परिवहन द्वारा निगम की 18 बसों को भी अधिग्रहण किया गया है। जो चुनाव के सभी चरण संपन्न होने के बाद वापस डिपो पर लौट सकेंगी।
एआरएम संदीप नायर ने बताया कि डिपो में कुल 103 बसें हैं। इनमें से 91 निगम और 12 अनुबंधित हैं। चुनाव के लिए 18 बसों का अधिग्रहण किया गया है। बाकि बसों को यात्रियों के सफर के लिए रखा गया है। बसों के रूटों को बढ़ाया जाएगा। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें