फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ रुपये की चाय, 250 रुपये की वीआईपी थाली, पंडाल का भी देना होगा हिसाब

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ रुपये की चाय, 250 रुपये की वीआईपी थाली, पंडाल का भी देना होगा हिसाब
विज्ञापन

हापुड़। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी अधिकतम सीमा से अधिक खर्च नहीं कर सकेंगे। उनके द्वारा चुनाव कार्यालय से लेकर जनसभा में होने वाले खर्च पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। जनसभाओं में कितने माइक, साउंड सिस्टम, कुर्सी, बैरिकेडिंग, वाहनों समेत टोपी और गमछे का भी प्रत्याशियों हिसाब देना होगा। इसके अलावा नाश्ते से लेकर भोजन और पानी का भी खर्चा प्रत्याशी के चुनाव खर्च में जोड़ा जाएगा। वह खर्चा अपनी मर्जी से नहीं बल्कि, प्रशासन द्वारा तय दरों के हिसाब से कर सकेंगे।
विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए आयोग ने खर्च की अधिकतम सीमा 40 लाख रुपये तय की है। लेकिन, संभावना यह रहती है कि प्रत्याशी खर्चा अधिक करते हैं लेकिन, बताते कम हैं। इस स्थिति पर लगाम लगाने के लिए चुनाव प्रचार से जुड़ीं सभी चीजों का किराया तय कर दिया गया है। चुनाव कार्यालय, नाश्ते से लेकर जनसभाओं, वाहनों से प्रचार-प्रसार और जनसभाओं से संबंधित सभी चीजों का किराया खर्चा निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि चुनाव खर्च पर निगरानी के लिए अधिकारियों की तैनाती की जा रही है। चुनाव खर्च ऑडिटर भी कहीं भी जाकर खर्चे की सूची की जांच कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी प्रत्याशियों को प्रशासन द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार ही गणना कर चुनाव खर्च का ब्योरा भेजना होगा। यदि नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
-
टेंट, बैरिकेडिंग और प्रकाश व्यवस्था की दरें
शामियाना-पंडाल - 6-10 रुपये प्रति वर्गफुट प्रतिदिन
कनात-पर्दे - 4-5 प्रति वर्ग फुट प्रतिदिन
दरी बड़ा साइज फर्श पर - 50 रुपये प्रति नग प्रतिदिन
कारपेट जूट वाली (30*5) - 400 रुपये प्रति नगर प्रतिदिन
कुर्सी प्लास्टिक - 15 रुपये प्रति नग प्रतिदिन
सोफा - 400 रुपये प्रति नगर प्रतिदिन
सीएफएल 15 से 50 वॉट वायरिंग समेत - 15 से 55 रुपये प्रति नग प्रतिदिन
जनसभा बैरिकेडिंग 2 से 4 बल्ली - 15 से 30 रुपये रनिंग मीटर प्रतिदिन
लाउडस्पीकर सेट - 1500 रुपये प्रति नग प्रतिदिन
जनरेटर 5 से 62 केबीए तेल सहित - 500 से 2500 रुपये प्रति नग प्रतिदिन
-----
वाहनों के रेट
बोलेरो एसी - 2420 रुपये प्रति 200 किलोमीटर
टाटा 407 - 1820 रुपये लोकल ट्रिप
इनोवा - 3870 रुपये प्रति 200 किलोमीटर
चालक किराया - 500 रुपये प्रतिदिन
-----
होटल कमरा किराया
होटल कमरा -1300 से 1600 रुपये प्रतिदिन
-----
खानपान का खर्चा
स्पेशल होटल खाना - 250 प्रति डाइट
चाय - 8 रुपये
कॉफी - 12 रुपये
समोसा - 8 रुपये
ब्रेड पकोड़ा - 12 रुपये
-----
प्रचार-प्रसार मुख्य मार्ग पर दर
यूनिपोल बोर्ड - 483 रुपये प्रति वर्ग मीटर
कपड़े के बैनर - 41 रुपये प्रति वर्ग मीटर
विद्युत स्तंभों पर क्योस्क पर - 403 रुपये प्रति वर्ग मीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें