फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही वोट डाल सकेंगे मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही वोट डाल सकेंगे मतदाता
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना संक्रमण को बढ़ते केस को देख निर्वाचन आयोग किसी भी हाल में लापरवाही नहीं बरतना चाहता है। मतदाताओं के स्वास्थ्य को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने पोलिंग स्टेशन पर नया कोविड प्रोटोकॉल शामिल किया है। जिससे मतदाता सुरक्षित तरीके से अपना मतदान कर सकें। सभी बूथों पर आने वाले मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। यदि किसी का तापमान सामान्य से अधिक पाया जाता है तो तीन बार और जांच की जाएगी।
निर्वाचन आयोग की नई कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार, यदि मतदाता के तीन बार थर्मल स्क्रीनिंग में उसका तापमान सामान्य से अधिक पाया जाएगा तो वह तत्काल अपना मतदान नहीं कर पाएगा। ऐसे मतदाता को टोकन दिया जाएगा। इसकी मदद से वह अपना मत का अधिकार आखिरी घंटे में कर सकेंगे। या उनसे मतदान तब कराया जाएगा जब बूथ पर कोई भी वोटर उपस्थित नहीं होगा। यह पूरी प्रक्रिया बूथ पर तैनात मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा मतदान शुरू होने के एक दिन पहले सभी बूथों को सैनिटाइज कराया जाएगा। पैरा मेडिकल या आशा कार्यकर्ता सभी वोटर की थर्मल स्कीनिंग करेंगे। हेल्प डेस्क, वोटर को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टोकन दिया जाएगा। शारीरिक दूरी के लिए गोले बनाए जाएंगे। सभी वोटर को दो गज की दूरी पर खड़ा होना अनिवार्य होगा।
-----
अलग-अलग लाइनों में खड़े होंगे मतदाता
महिला-पुरुष, दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक सभी के लिए अलग-अलग लाइनों की व्यवस्था कराई जाएगी। 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता, दिव्यांग मतदाताओं और संक्रमित मतदाताओं को घर से ही वोट देने की सुविधा मिलेगी। बूथ पर मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य होगा। केवल पहचान के लिए मतदाता का मास्क उतरवाया जाएगा।
विज्ञापन

-----
कोविड गाइडलाइन का कराया जाएगा पालन
चुनाव के दौरान कोविड की सभी गाइडलाइनों का पालन कराया जाएगा। निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल का भी हर हाल में पालन होगा। बूथों पर तैनात मजिस्ट्रेटों को निर्देश जारी किए जाएंगे।
- अनुज सिंह, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें