फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के 70 कर्मचारियों को राहत,अब मार्च तक करेंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के 70 कर्मचारियों को राहत, अब मार्च तक करेंगे काम
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना की तीसरी लहर ने स्वास्थ्य विभाग के 70 कर्मचारियों की नौकरी बचा दी है। संक्रमण बढ़ते ही इन कर्मचारियों को मार्च तक का समय और मिल गया है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने सेवा समाप्ति का नोटिस थमा दिया था, जिसमें अंतिम समय 31 दिसंबर तक का था। हालांकि पूर्व में निकाले गए 30 कर्मचारियों पर कोई निर्णय नहीं हो सका है।
कोरोना महामारी में स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ कम पड़ने पर शासन के आदेश पर कोविड हेल्थ वर्कर्स की भर्ती की गई थी। दूसरी लहर के समय करीब 100 कर्मचारियों को विभिन्न पदों पर भर्ती किया गया था। इसमें एमबीबीएस चिकित्सकों से लेकर टेक्नीशियन आदि शामिल थे। कोरोना के दौरान इन कर्मचारियों ने अपनी जान संकट में डालकर लोगों की जान बचाई थी।
विज्ञापन

लेकिन कोरोना की दूसरी लहर बीतते ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा 30 कर्मचारियों को हटा दिया गया। कुछ ही महीनों बाद शेष 70 कर्मचारियों को भी सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया। इस मामले में कर्मचारियों ने शासन को पत्र भी लिखे, 31 दिसंबर तक नौकरी छोड़ने के आदेश थे। लेकिन 28 दिसंबर से जिले में कोरोना फिर सक्रिय हो गया। देखते ही देखते संक्रमण ने तीसरी लहर का रूप ले लिया।
स्वास्थ्य विभाग के पास अभी भी स्टाफ की कमी है, जिसके चलते इन कर्मचारियों का समय अब मार्च तक बढ़ा दिया गया है। भले ही कोरोना संक्रमण से इन्हें रोजगार का अवसर मिला है, लेकिन कर्मचारी स्थाई कराने की मांग उठा रहे हैं।
टेक्नीशियनों की कमी, दो जांच केंद्र हो गए बंद
कोरोना की दूसरी लहर में शहर के अंदर चार जांच बूथ चलाए जा रहे थे। जिनमें एक जिला अस्पताल, सीएचसी, कोठीगेट अस्पताल, नगर पालिका परिसर में थे। लेकिन 30 कर्मचारियों को निकाले जाने के बाद कोठीगेट और नगर पालिका परिसर वाला बूथ बंद कर दिया गया। आज तक भी यह चालू नहीं हो सका है।
कोविड अस्पताल में तैनात रहते हैं कर्मचारी
कोविड हेल्थ वर्कर्स में भर्ती हुए कर्मचारी जांच, टीकाकरण, कोविड अस्पताल में ड्यूटी देते हैं। यदि इन्हें दिसंबर में निकाल दिया गया होता तो जांच, टीकाकरण समेत अन्य सुविधाएं भी प्रभावित हो जाती।
विज्ञापन

मार्च तक बढ़ाया समय
कोविड हेल्थ वर्कर्स फिलहाल कार्य कर रहे हैं, मार्च तक इनका समय बढ़ाया गया है। शासन से जैसे आदेश होंगे, उस पर अमल कराया जाएगा।---डॉ प्रवीण शर्मा, डिप्टी सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें