फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलाना से वासिद प्रधान और गढ़ से हाजी आरिफ होंगे बसपा के प्रत्याशी

विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी हाजी आरिफ - फोटो : GARH
विज्ञापन
धौलाना से बासिद प्रधान और गढ़ से हाजी आरिफ होंगे बसपा के प्रत्याशी
विज्ञापन

हापुड़। बहुजन समाजवादी पार्टी से जिले की बाकी दोनों सीटों से टिकट की घोषणा कर दी गई है। हापुड़ में मनीष उर्फ मोनू के बाद धौलाना से सपा छोड़कर बसपा में आए बासिद प्रधान और गढ़ से हाजी आरिफ को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
विज्ञापन

बसपा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र भारती ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी समशुद्दीन राइन के आदेश पर यह घोषणा की गई है। बासिद प्रधान हाल ही में सपा को छोड़कर बसपा में शामिल हुए थे। तभी से उनके धौलाना सीट से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। इस सीट से मौजूदा विधायक असलम चौधरी बसपा से सपा में शामिल हुए थे। उन्हें इस सीट पर सपा से टिकट मिलने की उमम्मीद जताई जा रही है। ऐसा हुआ तो धौलाना विधानसभा सीट पर दो मुस्लिम प्रत्याशी आमने सामने होंगे और चुनावी समीकरण बदल सकते हैं। जबकि गढ़ से घोषित प्रत्याशी पुराने बसपा कार्यकर्ता हैं। उनकी पत्नी वार्ड दो से जिला पंचायत सदस्य हैं। पार्टी ने उन्हें पहली बार टिकट देकर विश्वास जताया है।

बासिद प्रधान- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें