्वास्थय कर्मी को बूस्टर डोज लगवाती सीएमओ संवाद
- फोटो : HAPUR
कोरोना योद्धा : पहले दिन 253 ने लगवाया बूस्टर डोज
हापुड़। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच सोमवार को जिले में 253 हेल्थ, फ्रंटलाइन वर्कर और बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगाए गए। साथ ही 3724 किशोरों ने टीका लगवाया। सभी बूथों पर कुल 11403 लोगों को टीके लगाए गए।
विशेषज्ञों के अनुसार तीसरी लहर में गंभीर लक्षण न उबरने का कारण टीकाकरण ही है। पहले चरण में शामिल रहे हेल्थ, फ्रंटलाइन और बुजुर्गों को दूसरा डोज लगे करीब 9 महीने से अधिक समय हो गया है। ऐसे में उनके शरीर में एंटीबॉडी दुरुस्त रखने के लिए ही बूस्टर डोज लगाने का शासन ने निर्णय लिया।
सोमवार को सुबह 9 बजे से ही जिले के18 बूथों पर इस वर्ग के लोगों ने पहुंचकर टीकाकरण कराया। व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन-तीन बूथ बनाए गए। इसमें एक पर किशोर, दूसरे पर 18 साल से अधिक उम्र के लोग, तीसरे पर बुजुर्ग, फ्रंट और हेल्थलाइन वर्कर्स थे।