फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

220 दिन बाद मिले कोरोना के 54 संक्रमित, एक मरीज की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
220 दिन बाद मिले कोरोना के 54 मरीज, एक की मौत
विज्ञापन

हापुड़। दूसरी लहर के 220 दिन बाद जिले में एक बार फिर रिकॉर्ड 54 मरीज मिले हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 103 पहुंच गई हैं, जिसमें 14 अस्पताल में भर्ती हैं, होम आइसोलेशन में 89 का उपचार चल रहा है। 540 संदिग्धों के सैंपल जांच को लैब भेजे हैं। वहीं बुलंदशहर के एक बुजुर्ग की पिलखुवा के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
लोगों की लापरवाही एक बार फिर स्वास्थ्य पर भारी पड़ने लगी है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 989 लोगों की जांच की, इसमें एंटीजन में 33, आरटीपीसीआर में 18, ट्रूनेट की जांच में तीन मरीज कोरोना संक्रमित मिले। सक्रिय मामलों की संख्या फिर 100 से ऊपर पहुंच गई है। वहीं पिलखुवा के मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती 72 वर्षीय बुजुर्ग ने शनिवार को दम तोड़ दिया। बुजुर्ग कोरोना से पीड़ित था, जिसका यहां उपचार चल रहा था। मौत के बाद परिजन शव लेकर वापस लौट गए।
विज्ञापन

इन इलाकों में मिले मरीज
न्यू आलोक में दो, कसेरठ बाजार में एक, भगवती गंज में एक, त्यागी नगर में एक, स्वर्ग आश्रम रोड पर दो, मेरठ रोड आवास विकास में एक, असौड़ा, में एक, उपैड़ा में दो, लक्ष्मणपुरा में एक, मधुबन कॉलोनी में एक, कृष्णानगर में एक, लज्जापुरी में एक, सीएचसी में एक, धौलाना एलएनटी में एक, करीमपुरा में एक, नंगौला में एक, आदर्शनगर में एक, हापुड़ में तीन, पिलखुवा किशनगंज में एक, छिद्दापुरी में दो, रमपुरा में दो, रजनी विहार में दो, गढ़ में एक, मुरादपुर में एक, तुमरैल में दो, हापुड़ रेलवे स्टेशन के पास, मोहम्मदपुर में एक, वझीलपुर में एक, सोंटावाली में एक, सिंभावली के हरोड़ा में एक, सिंभावली शुगर मिल में तीन, रामनगर में एक, पिलखुवा जीएस मेडिकल में तीन, सरस्वती मेडिकल में छह, कनिया कल्याणपुर में एक मरीज मिला है।
सात मरीज अस्पताल में भर्ती
संक्रमित मिले मरीजों में सात को सांस लेने में दिक्कत थी। जिसके चलते उन्हें होम आइसोलेट नहीं किया गया, बल्कि अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या अब 14 है।
विज्ञापन

-जिले में कोरोना की स्थिति-
कुल जांच----843513
कुल मरीज---12422
स्वस्थ मरीज--12103
एक्टिव मरीज--103
मृतक-------216
मरीजों को मिल रहा बेहतर उपचार
कोरोना संक्रमित मिले मरीजों का उपचार कराया जा रहा है। गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया है, होम आइसोलेट वाले मरीजों की भी निगरानी की जा रही है। मास्क और सामाजिक दूरी का हर हाल में पालन करें।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें