फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में सफाईकर्मी का काटा कान

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली विवाद में सफाईकर्मी का काटा कान
विज्ञापन

हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव फरीदपुर गोसाई में मामूली विवाद में पड़ोसी ने सफाईकर्मी पर धारदार हथियार से हमला कर उसका कान काट दिया। जिसे पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फरीदपुर गोसाई निवासी सफाईकर्मी अमित वाल्मीकि सोमवार की देर शाम अपने घर के बाहर बैठा था। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला वाल्मीकि समाज का ही एक युवक वहां पहुंच गया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिससे गुस्साए आरोपी ने अमित के साथ गाली गलौच करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी में मारपीट की, वहीं धारदार हथियार से अमित पर हमला भी कर दिया। जो उसके कान पर लगा, घायल को लहूलुहान देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। जिसके बाद परिजनों ने घायल अमित को सिंभावली पीएचसी में भर्ती करते हुए पुलिस को सूचना दी। सिंभावली पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है, लेकिन सूचना के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें