फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नाले में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव चितौली के जंगल स्थित नाले में रविवार दोपहर एक महिला का शव मिला। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला के चेहरे व गर्दन पर धारदार हथियार से निशान मिले हैं। हत्या कर शव नाले में फेंके जाने की आशंका है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर गांव चितौली के जंगल से लोग गुजर रहे थे, इसी दौरान उन्हें यहां एक नाले में महिला का शव पड़ा दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ यहां जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाले में पड़े महिला के शव को बाहर निकलवाया। करीब 40 वर्षीय महिला सूट व सलवार पहने थी, उसकी गर्दन व चेहरे पर धारदार हथियार के निशान मौजूद थे। सीओ पिलखुवा डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें