73 करोड़ से 32 गांवों में बनेंगे ओवरहेड टैंक
हापुड़। जल जीवन मिशन के तहत जिले के 32 और गांवों में लगभग 73.27 करोड़ रुपये की लागत से ओवरहेड टैंक का निर्माण होगा। बैठक में डीएम की संस्तुति के बाद प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।
जल जीवन मिशन व जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत पाइप पेयजल योजना के लिए कार्य चल रहा है। जिले में करीब तीन सौ करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2024 तक काम पूरा करना है। योजना के तहत शुक्रवार को जिला पेयजल स्वच्छता समिति की बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें इन 32 गांवों में और ओवरहेड टैंक के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। डीएम अनुज सिंह ने इन गांवों में ओवरहेड टैंक बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। जिसके बाद प्रस्ताव लखनऊ भेजा जा रहा है।
---
जल निगम ने इससे पहले जिले के 125 गांवों का चयन किया था। अब 32 और गांवों में ओवरहेड टैंक की बनाने अनुमति मिल गई है। शासन की स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। -विनय रावत, अधिशासी अभियंता, जलनिगम।
इन गांवों में होगा निर्माण
सिंभावली ब्लॉक- मुक्तेश्वरा, श्यामपुर जट्ट, सिंघनपुर, बिलहारा, भोवापुर मस्ताननगर,
गढ़ ब्लॉक-करीमपुर, कनौर, लहडरा, हैदरपुर, शैदपुर, पोपई, निजामपुर, कटिया जफराबाद, धौलपुर, अक्खापुर, लिसड़ी, डेहरा
हापुड़ ब्लॉक- कुराना, मीरपुर, गिरधरपुर, पूठाहुसैनपुर, मीरपुर कला, हसनपुर, अब्दुल्लापुर बसंतपुर, अमीपुर नंगौला, शाहपुर जट्ट, सांवी, हिमायुपुर, आलमगीरपुर
धौलाना ब्लॉक - कंडौली, दहपा, मकरमपुर मिथनपुरा, खेड़ा।
सोलर पंप से होंगे संचालित
सभी गांवों में पंप के लिए लोगों को बिजली पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। सभी ओवर हेड टैंक सोलर पंप चलित होंगे। इन गांवों के भूगर्भीय जल में आरर्सेनिक, फ्लोराइड व अन्य गुणवत्ता प्रभावित करने वाले तत्व शामिल हैं। ओवरहेड टैंक के निर्माण से इन गांवों के लाखों घरों को शुद्ध जल मिल सकेगा।