फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनी में बनाए गए भवनों को किया ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी में बनाए गए भवनों को किया ध्वस्त
विज्ञापन

हापुड़। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को तहसील क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत हुए विकसित हो रहीं अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने अवैध कॉलोनी में बनाए जा रहे भवनों को ध्वस्त किया।
प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा ने बताया कि प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी/सक्षम अधिकारी के दिशा-निर्देशन व पुलिस बल थाना देहात के सहयोग से अवैध प्लाटिंग/कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की। इस कार्यवाही में पुष्पेंद्र दिनेश, शिवकुमार देवी ने ग्राम मंसूरपुर में लगभग 1500 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, देवी सिंह व चमन कली द्वारा ग्राम मंसूरपुर में लगभग चार हजार वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, सुभाष त्यागी, धर्मवीर सिंह, सुरेश, देवेंद्र ने चौधरी ताराचंद इंटर कालेज के पास, तगासराय हापुड़ पर लगभग एक हजार वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग एवं करण सिंह, सुदेशपाल आदि ने ग्राम पटना के निकट गढ़ फ्लाई ओवर पर लगभग सात हजार वर्ग मीटर पर पूर्व ध्वस्त प्लाटिंग को जहीर सलमानी द्वारा प्लाटिंग का पुनर्विकास करने के कारण दोबारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में क्षेत्रीय अवर अभियंता अंगद सिंह, देशपाल पाल सिंह और प्राधिकरण का सचल दस्ता सम्मिलित थे। अवैध निर्माणकर्ताओं को दोबारा चेतावनी दी कि वह अवैध प्लाटिंग और भवनों के निर्माण को तत्काल रोक दें। प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही विकास निर्माण कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें