फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतीबाड़ी, पशुपालन से लिखी कामयाबी की इबादत, आज मंच पर मिलेगा सम्मान

विज्ञापन
गांव परतापुर में मुर्गीपालन चलाता किसान - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
खेतीबाड़ी, पशुपालन से लिखी कामयाबी
विज्ञापन

की इबारत, आज मंच पर मिलेगा सम्मान
हापुड़। आधुनिक खेती, पशुपालन, बागवानी से सफलता की इबादत लिखने वाले जिले के 48 किसानों का बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सम्मान किया जाएगा। गन्ना, कृषि, मत्स्य, पशुपालन, उद्यान विभाग ने इन प्रगतिशील किसानों का चयन किया है। सभी किसान मंच के जरिए अन्य किसानों को परंपरागत खेती से हटकर इसी से जुड़े व्यवसाय कर लाभ कमाने के टिप्स देंगे।
स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर हर साल 23 दिसंबर को कृषि मेला, प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। इन दिनों सरकार आधुनिक खेती को बढ़ावा दे रही है। साथ ही पाठशालाओं के जरिए किसानों को आत्मनिर्भर भी बनाया जा रहा है। इसका परिणाम यह है कि किसान परंपरागत खेती से हटकर ऐसे व्यवसायों को चुन रहे हैं, जिन्हें वह खेती के साथ आसानी से कर पा रहे हैं और उनकी आय भी तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नवीन मंडी के बजाय अब कुचेसर रोड चौपला पर चौधरी चरण सिंह के स्मारक के पास मैदान पर कृषि मेला व प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें गन्ना, कृषि, सहकारिता, उद्यान, मत्स्य, पशुपालन विभाग की प्रदर्शनी लगेंगी, जिनके जरिए किसानों को आधुनिक खेती के टिप्स दिए जाएंगे।
- इन विभागों ने किया किसानों का चयन-
कृषि विभाग------12 किसान
उद्यान विभाग------12 किसान
पशुपालन---------10 किसान
मत्स्य-----------06 किसान
गन्ना-----------08 किसान
---
- शुरू किया मुर्गीपालन, आज लोगों को दे रहे रोजगार -
परंपरागत खेती लगातार घाटे का सौदा बन रही थी। इससे उबरने के लिए कुछ अलग करने की इच्छा जगी। शुरूआत में दो हजार ब्रॉयलर का मुर्गी फार्म बनाया। इसमें लाभ हुआ तो बढ़ाते चले गए। आज उनके फार्म में 12 हजार मुर्गियां हैं। इनसे अच्छा लाभ मिल रहा है। साथ दूसरे लोगों को भी रोजगार दे पा रहा हूं। - अरुण कुमार, प्रगतिशील किसान, परतापुर
--फोटो संख्या--06
---
खेती के साथ गो पालन से बने आत्मनिर्भर -
खेती से खास लाभ नहीं होने पर डेयरी का मन बनाया। पशुपालन विभाग से संपर्क कर माइक्रो कामधेनु में आवेदन किया। आज पास 50 से अधिक गाय हैं। कई लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करा रहा हूं। सभी किसान खेती के साथ अच्छे नस्ल के पशु रखकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। - संदीप कुमार, पावटी - फोटो संख्या--20
विज्ञापन

---
- 48 किसानों का होगा सम्मान -
किसान सम्मान दिवस के अवसर पर जिले के 48 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। पांच विभागों ने किसानों का चयन किया है। कृषि मेले में अधिक संख्या में किसान पहुंचे। कृषि वैज्ञानिक आधुनिक खेती के टिप्स भी देंगे। - वीबी द्विवेदी, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें