फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज मांगने के आरोपी दूल्हे पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज मांगने के आरोपी दूल्हे पर मुकदमा
विज्ञापन

हापुड़। दहेज में लग्जरी कार और 20 लाख रुपये की मांग करने वाले दूल्हे के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। चढ़त के बाद मंडप में फेरे से पहले दूल्हे ने लग्जरी कार और बीस लाख रुपये की मांग कर दी थी, जिसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया था। शनिवार को भी थाने में पूरे दिन समझौते का प्रयास चलता रहा।
थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला गांधी विहार निवासी युवती की शादी जनपद संभल के गांव अरसनौली निवासी सुशील के साथ तय हुई थी। बृहस्पतिवार शाम किठौर रोड स्थित एक मंडप में विवाह समारोह चल रहा था। वर-वधु पक्ष के लोग विवाह की खुशियों में मशगूल थे और चढ़त के बाद दूल्हा मंडप के दरवाजे पर पहुंच गया। आरोप है कि फेरों से पहले दूल्हे ने अतिरिक्त दहेज में लग्जरी कार व 20 लाख रुपयों की मांग कर दी। मांग पूरी होने तक उसने फेरे लेने से इनकार कर दिया। आरोप है कि दुल्हन पक्ष के लोगों से अभद्रता भी की गई। जिस पर हंगामा हो गया और पुलिस दूल्हे को थाने ले गई थी। दोनों पक्षों के लोगों के बीच शुक्रवार शाम तक समझौते के प्रयास होते रहे, लेकिन जब शाम तक भी बात नहीं बनी तो देर रात दूल्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ वैभव पांडेय ने बताया कि दूल्हा पक्ष और युवती पक्ष के लोगों में शनिवार को भी पूरे दिन समझौते को लेकर वार्ता होती रही। दूल्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें