कलक्ट्रेट सभागार में लगेगा संपूर्ण समाधान दिवस
हापुड़। संपूर्ण समाधान दिवस अब नई कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित होगा। अभी तक नगरपालिका स्थित सभागार में इसका आयोजन होता था। डीएम ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
संपूर्ण समाधान दिवस माह के पहले और तीसरे शनिवार को आयोजित किया जाता है। नगरपालिका हापुड़ स्थित सभागार में अधिकारी लोगों की समस्याओं को सुनते हैं। मगर अब इसका आयोजन स्थल बदला गया है। डीएम अनुज सिंह ने बताया कि आज शनिवार से संपूर्ण समाधान दिवस कलक्ट्रेट में आयोजित किया जाएगा। लोगों की सुविधाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।