फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 गांवों में 80 प्रतिशत से कम हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
34 गांवों में 80 प्रतिशत से कम हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना महामारी से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण की रफ्तार जिले के 34 गांवों में काफी कम है। इनमें 80 प्रतिशत से भी कम टीकाकरण हुआ है। कुछ गांव तो ऐसे हैं जो 60 प्रतिशत के आंकड़े को भी नहीं छू पाए हैं। सीएमओ से इन गांवों की रिपोर्ट तलब किया है। सीडीओ कार्यालय से इन गांवों के प्रधानों को नोटिस जारी किए गए हैं।
कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन मिलने के बाद भारत समेत पूरी दुनिया में हलचल है। देश में तीसरी लहर रोकने के लिए तेजी से टीकाकरण चल रहा है। जिले में भी 174 गांवों में 90 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण किया जा चुका है। 30 से अधिक गांव में 98 प्रतिशत के करीब टीकाकरण हो चुका है। वहीं, 34 गांव ऐसे है जहां लोग टीका लगवाने में सहयोग नहीं कर रहे हैं। जिला प्रशासन इस लापरवाही पर अब सख्ती की तैयारी में है। 34 गांवों में टीकाकरण की रफ्तार कम होने पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई है। डीपीआरओ को ऐसे ग्राम प्रधानों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वैक्सीन की जिले में कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

इन गांवों में कम हुआ टीकाकरण
गांव सुल्तानपुर, बीएम नगर, बाड़ली, बक्सर, फुलड़ी, हरोड़ा, हिम्मतपुर, खागोई, जखैड़ा, मतनौरा, मुदाफरा, रझैटी, रतुपुरा, भोवापुर, सिंभावली फरीदपुर, वैट, बिगास, सरूरपुर, पलवाड़ा, नानपुर, बदरखा, बहादुरगढ़, सिखैड़ा, बझैड़ा कला, आजमपुर, हिम्मतनगर, नारायणपुर, लालपुर, डेहरा, फगौता, धौलाना, पिपलेड़ा, गालंद, खिचरा।
इन गांवों से लें सीख
जिले के दर्जनों मुस्लिम बाहुल्य गांवों में टीकाकरण का आंकड़ा यहां 90 प्रतिशत से अधिक है। इन गांवों में सरावा, असौड़ा, सलाई, ट्याला, कांवी, अब्दुल्लापुर मोढ़ी, कुराना आदि शामिल हैं। टीकाकरण की धीमी रफ्तार वाले गांव इनसे सीख ले सकते हैं।
ग्राम प्रधान जिम्मेदारी समझें
गांवों में जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों की भी है। 34 गांवों के प्रधानों को नोटिस जारी कराया गया है, टीकाकरण में सुधार नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।--उदय सिंह, सीडीओ।
विज्ञापन

टीकाकरण जरूरी हे
कोरोना का कहर फिर न बरपे, इसके लिए टीकाकरण जरूरी है। दिनरात बूथों पर टीकाकरण कराया जा रहा है, लोग उत्साह जरूर दिखा रहे हैं, लेकिन अभी भी बहुत से गांवों में जागरूकता का अभाव है। इन गांवों में प्राथमिकता के साथ बूथ बनाए जा रहे हैं। -डॉ. रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें