फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में गड़बड़ी पर टीकाकरण केंद्र पहुंचे डीएम और सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना टीका लगाए सर्टिफिकेट देने पर बैठी जांच
विज्ञापन

हापुड़। कोठीगेट स्थित सरकारी अस्पताल में बिना टीका लगाए टीकाकरण का सर्टिफिकेट देने के मामले में डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। बुधवार को डीएम अनुज सिंह और सीडीओ उदय सिंह ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी देख डीएम ने नाराजगी जताते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

डीएम और सीडीओ ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ रोड एवं महिला चिकित्सालय कोठी गेट का निरीक्षण किया। महिला चिकित्सालय पर टीकाकरण के लिए बनाए बूथों की जांच की। वहीं मंगलवार को बिना टीका लगाए महिला को टीकाकरण का सर्टिफिकेट देने के मामले में जांच के आदेश दिए। इसके बाद गढ़ रोड स्थित सीएससी भी पहुंचा तथा वहां चल रहे टीकाकरण की जानकारी ली। यहां सीएचसी में धूल एवं गंदगी को देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सीएचसी प्रभारी को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए आ रहे लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रेखा शर्मा मौजूद रहीं। वहीं इससे पहले डीएम ने राशन की दुकानों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने राशन डीलर को निर्देश दिए कि टीका लगवाने वाले व्यक्ति को प्राथमिकता पर राशन दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें