फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरी का संचालन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरी का संचालन बंद
विज्ञापन

हापुड़। प्रदूषण के मामले में लापरवाही बरतने पर प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने धीरखेड़ा के औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरियों में लगे संयंत्रों की जांच की। टीम ने प्रदूषण फैला रही एक फैक्टरी का संचालन बंद कराते हुए उसे सील कर दिया। जबकि एक अन्य फैक्टरी पर 25 लाख का जुर्माना लगाया है।
सोमवार को मेरठ के प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने धीरखेड़ा स्थित श्रीकृष्ण फूड फैक्टरी पर छापा मारा। इस दौरान जांच में पता चला कि फैक्टरी में लगे संयंत्र प्रदूषण को रोकने में नाकाम हैं। फैक्टरी संचालक द्वारा प्रदूषण को नियंत्रित करने के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि अनियमितता बरतने पर फैक्टरी को बंद कराते हुए शासन को रिपोर्ट भेज दी है। वहीं इसी क्षेत्र में टीम ते न्यूट्रीप्लेक्स फैक्टरी में भी नियमों की धज्जियां उड़ती मिलीं। यहां केमिकल युक्त अपशिष्टों को खुले में डाला गया था। फैक्टरी स्वामी पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए रिपोर्ट लखनऊ भेज दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें