फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ जमाती, पुलिस तलाश में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मस्जिद से संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुआ जमाती
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना महामारी फैलाने के आरोप से बरी हुए जमाती पुराना बाजार स्थित एक मस्जिद में रह रहे थे। इनके पासपोर्ट अभी तक पुलिस के पास थे। पुलिस द्वारा पासपोर्ट देने के बाद थाईलेंड निवासी एक जमाती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। मस्जिद कमेटी की तहरीर मिलने के बाद पुलिस उसे तलाश कर रही है।
31 मार्च रात को पिलखुवा पुलिस ने दिल्ली के निजामुद्दीन तब्लीगी जमात मरकज में हिस्सा लेकर लौटे नौ विदेशी समेत 13 जमातियों को गांव हावल स्थित एक मदरसे से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जमातियों के खिलाफ महामारी फैलाने पर वीजा व पासपोर्ट अधिनियम के उल्लंघन समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। मुकदमे की सुनवाई करते हुए 19 अक्तूबर को जिला एंव सत्र न्यायाधीश ने आरोपियों को बरी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन पुलिस प्रक्रिया पूरी न होने के कारण इनके अभी तक पासपोर्ट नहीं दिए जा सके थे। ऐसे मेें सभी कोतवाली क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित मरकज मस्जिद में रहे थे। मंगलवार को पुलिस अधिकारियों की संस्तुति के बाद जमातियों को पासपोर्ट मुहैया करा दिए गए थे। पासपोर्ट लेने के बाद थाईलेंड निवासी अदुल लोंगकुनान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। उसकी कोई सूचना न मिलने पर मस्जिद कमेटी की ओर से किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए लिखित शिकायत की गई है। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस व मस्जिद कमेटी के लोग जमाती की तलाश में जुटे हैं। हो सकता है वह बिना बताए कहीं निकल गया हो, उसे जल्द ही तलाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें