फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार मनाकर लौटे लोग, पांच घंटे लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहार मनाकर लौटे लोग, पांच घंटे लगा जाम
विज्ञापन

हापुड़। दीपावली, भाई दूज और गोवर्धन की छुट्टियों के बाद सोमवार को पहले कार्य दिवस पर शहर में भीषण जाम लग गया। सुबह नौ बजे से जाम लगना शुरू हुआ जो करीब पांच घंटेे तक रहा। जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिल्ली रोड, बुलंदशहर रोड और मेरठ रोड पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

चार नवंबर को दिवाली, इसके बाद गोवर्धन और भैयादूज के बाद सात नवंबर को रविवार था। ऐसे में पिछले कई दिनों से कार्यालय, स्कूल, कॉलेज बंद थे। सोमवार को इन छुट्टियों के बाद कार्यदिवस होने के कारण सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इसके कारण सुबह नौ बजे से ही सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। शहर के दिल्ली गढ़ रोड, बुलंदशहर रोड, मेरठ रोड पर वाहनों की लाइन लग गई। शहर के तहसील और मेरठ तिराहे को पार करने में वाहन चालकों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान जाम में फंसे वाहन रेंगते रहे। ट्रैफिक पुलिसकर्मी जाम को खुलवाने के लिए मशक्कत करते नजर आए। जाम में फंसने वालों में बहने भी शामिल थीं, जो छुट्टी के बाद अपने घरों को लौट रही थीं। दोपहर बाद तक शहर में जाम के हालात रहे। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि छुट्टियों के बाद सोमवार को वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें