फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह बाद गिरफ्तार हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह बाद गिरफ्तार हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी
विज्ञापन

धौलाना। चार माह से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि बाकी आरोपियों की भी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

समाना चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के साथ कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने खुलेआम घूम रहे आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर एसपी कार्यालय पर तीन वर्षीय बेटी के साथ आत्मदाह करने की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस ने नामजद अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। पीड़िता के मुताबिक उसकी सास की शह पर उसके पति के ममेरे भाइयों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। आरोप था कि पीड़िता के पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसकी सास अपने भाई के बेटों के साथ जबरन संबंध बनवा कर उसका उत्पीड़न कराती आ रही है। मामले में नामजद फरार चल रहे आरोपी देवर कुलदीप व मोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें