फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में तीन दिन से फंसे हापुड़ के दो परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में तीन दिन से फंसे हापुड़ के दो परिवार
विज्ञापन

हापुड़। उत्तराखंड के जागेश्वर धाम दर्शन करने गए हापुड़ के प्लाइवुड व्यापारी और उनके साले का परिवार पिछले तीन दिन से जागेश्वर के एक होटल में फंसा है। वहां कई दिन से लगातार बारिश हो रही है और भूस्खलन के कारण रास्ते बंद हो गए हैं। जिसके कारण दोनों परिवार होटल में कैद होकर रह गए हैं। परिजनों को उनकी चिंता रही है। हालांकि वे सकुशल हैं।
नगर के मोहल्ला इंद्रलोक निवासी रामकुमार गुप्ता की प्लाइवुड की फैक्टरी है। 17 सितंबर को वे इंद्रलोक में रहने वाले अपने साले सुनील गोयल की पत्नी सुनीता गोयल और जरौठी निवासी ड्राइवर धीरज के साथ उत्तराखंड के जागेश्वर धाम में दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद वे वहां एक होटल में रुक गए। लेकिन वहां तेज बारिश हो गई, जिसके चलते उन्हें वहां रुकना पड़ा। वहां फोन तो काम कर रहा है, लेकिन इंटरनेट बंद है।
विज्ञापन

रामकुमार गुप्ता ने बताया कि होटल के कर्मचारियों और आसपास के दूसरे लोगों से पता चला है कि भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं और अधिकतर रास्ते बंद हो गए हैं। पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारण सड़कें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मंगलवार को यहां से निकलने के प्रयास में एक कार नदी में बह गई, हालांकि लोगों को बचा लिया गया। स्थानीय प्रशासन ने अगले दो तीन दिन किसी को भी बाहर निकलने पर रोक लगा दी है, जो जहां है वह वहीं रुका हुआ है। हालांकि सब लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

उधर, परिवारों के वहां फंसे होने के कारण परिजनों और मित्रों को चिंता सता रही है। रामकुमार के मित्र तरुण कंसल ने बताया कि उनके साथ जाने का उनका भी कार्यक्रम था। लेकिन किसी कारण से उन्होंने जाना स्थगित कर दिया। उनकी मित्रों से लगातार बात हो रही है, वे फंसे हुए हैं, लेकिन जैसे ही बारिश रुकती है, उनके हापुड़ पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें