जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में ख्याति गोयल रही टॉपर
हापुड़। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में पिलखुवा के वीआईपी इंटर कॉलेज की छात्रा ख्याति गोयल ने पहला स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
पिलखुवा निवासी पवन कुमार ने बताया कि उनकी पुत्री ख्याति गोयल पढ़ाई में काफी मेधावी है। शुरुआत से ही पढ़ाई में अव्वल रही है। बीते दिनों जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा हुई थी। इसमें हापुड़ के लिए कुल 40 ही सीटें थीं, इस परीक्षा में ख्याति ने 785/800 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है। ख्याति की माता दीप्ति गर्ग सरकारी अध्यापिका है। बेटी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।