फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलाना में डेंगू से छात्रा की मौत

विज्ञापन
गढ़ रोड सीएचसी पर लगी भीड़ - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
धौलाना में डेंगू से छात्रा की मौत
विज्ञापन

धौलाना/हापुड़। धौलाना क्षेत्र के छोटा मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय छात्रा की रविवार को डेंगू से मौत हो गई। उसका उपचार मेरठ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। सरकारी लैब की रिपोर्ट अभी नहीं मिल सकी है, हालांकि प्राइवेट लैब ने डेंगू की पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच में जुट गई है।
स्नातक फाइनल ईयर की छात्रा को बीते दिनों बुखार आया था। काफी उपचार के बाद भी आराम नहीं मिलने पर छात्रा का टेस्ट कराया। इसमें ब्लड प्लेटलेट्स सिर्फ 36 हजार आई। घबराए परिजन छात्रा को मेरठ लेकर पहुंचे जहां कुछ ही घंटों में प्लेटलेट्स 25 हजार से भी कम रह गई। चिकित्सकों ने मरीज को वेंटिलेटर पर रख दिया लेकिन उसकी जान नहीं बचायी जा सकी। गमगीन माहौल में छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी। जिले में अब डेंगू से मरने वालों की संख्या दो हो गई है, इससे पहले भी एक बच्चे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

-------
-पांच नए मरीज मिले, 60 पहुंची संख्या
जिले में रविवार को डेंगू के पांच और नए मरीज मिले। बाबूगढ़, धौलाना, सिंभावली में यह मरीज मिले। अब जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है, जो पिछले साल से अधिक है।
-टाइफॉयड, वायरल के भी मरीज बढ़े
जिले में टाइफॉयड और वायरल का प्रकोप भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गढ़ रोड सीएचसी की ओपीडी में रोजाना 45-50 मरीज बुखार के पहुंच रहे हैं। इनमें 5-6 को टाइफॉयड, बाकी में वायरल बुखार की पुष्टि हो रही है।
-ये हैं डेंगू के लक्षण
*तेज बुखार, सिर दर्द, बदन में दर्द, उल्टी होना, कमजोरी होना, शरीर में लाल धब्बे होना, बीपी कम हो जाना, शौच काला होना, खून निकलना आदि डेंगू के लक्षण हैं।
विज्ञापन

-----
-यह बरतें सावधानी-
* पूरे बदन को ढकने वाले कपड़े पहनें
* सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें
*घर के आसपास जलभराव नहीं होने दें, यदि हो तो मिट्टी से पाट दें
*नालियों की समय-समय पर सफाई करते रहें।
-----
-एलाइजा टेस्ट की मंगाई है रिपोर्ट
छात्रा का जिस अस्पताल में उपचार चल रहा था, वहां से एलाइजा टेस्ट की रिपोर्ट मंगाई गई है। टीम को घर जाकर परिजनों की जांच करने व एंटी लार्वा का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं। -डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें