महाअभियान: आज 19 हजार लोगों को लगेगा टीका
हापुड़। जिले में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग महाअभियान चलाकर 19 हजार लोगों का टीकाकरण कराएगा। इसके लिए 72 गांव और 12 मोहल्लों का चयन किया है। अस्पतालों में भी बूथ बनेंगे। बिना स्लॉट के टीका लवाया जा सकेगा। कोल्डचेन में वैक्सीन उपलब्ध करा दी गई है। जिले में टीकाकरण का छठा चरण चल रहा है।
-इन गांवों में होगा टीकाकरण-
मुक्तेश्वरा, गोहरा, आरिफपुर, कोटा, श्यामपुर, वीर सिंह पुर, दत्तियाना, हिम्मतपुर, टोडरपुर, तिगरी, मोहम्मदपुर, अटूटा, गंदू नंगला, वैट, हरोड़ा मोड़, मुरादपुर, सहसपुरा, रतुपुरा, सैना, बक्सर, दरियापुर, बुकलाना, फूलड़ी, रसूलपुर, कुचेसर चौपला, शाहपुर जट्ट, उपैड़ा, बनखंडा, रमपुरा, हाजीपुर, अल्लीपुर, बाबूगढ़ छावनी, सिमरौली, ततारपुर, बझेड़ा कला, खेड़ा, नंगला छज्जु, आजमपुर, खिचरा, छिजारसी, हिंडालपुर, माधापुर, पिपलेड़ा, धौलाना, लालपुर, डेहरा, गालंद, कपूरपुर, निधावली, दौतई, देवली, लिसड़ी, हेसुपुर, इनायतपुर, झड़ीना, अनुपुर, पावटी, नानपुर, अब्दुल्लपुर, अठसैनी, चांदनेर, देहरा, करीमपुर, कटीरा, अल्लाबक्सपुर, पूठ, शेरपुर, बहादुरगढ़, पसवाड़ा, नैनपुर, ब्रजघाट।
इन मोहल्लों में लगेंगे कैंप
सादिकपुरा, मजीदपुरा, करीमपुरा, अली नगर, रामपुर रोड, संजय विहार, चमरी, लज्जापुरी, चंद्रलोक, आदर्शनगर, स्वर्ग आश्रम रोड, भीमनगर।
इन अस्पतालों पर लगेंगे कैंप
पीपीसी हापुड़, सीएचसी हापुड़, जिला अस्पताल, पीएचसी दौतई, सीएचसी गढ़, पीएचसी गालंद, सीएचसी सिंभावली, सीएचसी धौलाना, पीएचसी सिंभावली, सीएचसी सिंभावली, सीएचसी पिलखुवा, एएनएमटीसी पिलखुवा।
महिला और अभिभावकों के लिए स्पेशल बूथ
महिलाओं के लिए कोठीगेट स्थित पीपीसी में स्पेशल बूथ बनाया गया है। साथ ही जिला अस्पताल और सिखैड़ा सीएचसी पर अभिभावक स्पेशल बूथ बने हैं। यहां बिना स्लॉट टीकाकरण कराया जा सकता है।
23 हजार वैक्सीन का स्टॉक मिला
टीकाकरण के लिए 23 हजार डोज वैक्सीन का स्टॉक मिल चुका है। बूथों पर बनी कोल्ड चेन में वैक्सीन भिजवा दी गई है, सोमवार सुबह 9 बजे से टीकाकरण शुरू होगा। लोग बड़ी संख्या में आकर टीका लगवाएं, ताकि कोरोना को हराया जा सके। -डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।