फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर बवाल के विरोध में भाकियू व रालोद आज घेरेंगे डीएम दफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर बवाल के विरोध में भाकियू व रालोद आज घेरेंगे डीएम दफ्तर
विज्ञापन

हापुड़। लखीमपुर खीरी में बवाल के दौरान कुछ किसानों की मौत के बाद जिले में किसानों ने आंदोलन तेज करने की घोषणा कर दी है। सोमवार को भाकियू और रालोद कार्यकर्ता डीएम कार्यालय का घेराव करते हुए धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा जिले के काफी संख्या में कार्यकर्ता लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो चुके हैं।
भाकियू जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने बताया कि लखीमपुर खीरी की दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस प्रकार की घटना को किसी भी स्थिति में बर्दास्त नहीं की जा सकती। इसके विरोध में किसान लामबंद हो रहे हैं। बड़ी संख्या में किसान लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो चुके हैं। जबकि जिला स्तर पर भी आंदोलन को तेज किया जा रहा है। सोमवार को सुबह दस बजे बड़ी संख्या में किसान जिला मुख्यालय पहुंचकर घेराव करेंगे। इसके लिए भी कार्यकर्ताओं को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रालोद कार्यकर्ताओं में घटना को लेकर कड़ा रोष है। रालोद जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप ने बताया कि सरकार की तानाशाही अब बर्दास्त नहीं की जाएगी। इसके विरोध में रालोद कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि किसानों के आंदोलन पर नजर रखी जा रही है। संभावित स्थानों पर सोमवार को पुलिस बल तैनात रहेगा। किसानों के लखीमपुर खीरी कूच करने को देखते हुए पिलखुवा और ब्रजघाट टोल पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें