फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबों पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले दो आरोपी पकड़े

विज्ञापन
बाबूगढ़ पुलिस द्वारा पकड़े गए डीजल चोरी करने के आरोपी. - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
ढाबों पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले दो आरोपी पकड़े
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ पुलिस ने हाईवे किनारे ढाबों पर खड़े होने वाले ट्रकों, बसों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पिलखुवा निवासी दो आरोपियों से चोरी किया गया 300 लीटर डीजल, दो ड्रम, दो केन व चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए हैं। जबकि दो आरोपी फरार हैं।
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुदाफरा निवासी अमरजीत ट्रक चलाता है। कुछ दिन पहले वह हाईवे स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के लिए गया था। ट्रक को हाईवे किनारे खड़ा कर ढाबे में चला गया। इस दौरान चोरों ने ट्रक से डीजल चोरी कर लिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। सीओ सिटी वैभव पांडेय ने बताया कि बुधवार रात मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि डीजल चोरी करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य अल्लीपुर मार्ग स्थित एक भट्टे पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसे देखते ही आरोपी भागने लगे। लेकिन पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा लिया। जबकि दो फरार होने में कामयाब हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के गांव दहपा निवासी परवेज व थाना धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा निवासी मोमीन के रूप में हुई है। जबकि फरार आरोपी देहरा निवासी जाकिर व यूसुफ हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें