फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन बचाओ संघर्ष समिति ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
भवन बचाओ संघर्ष समिति ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

हापुड़। भवन बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का प्राधिकरण के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी है। बुधवार को पांचवें दिन भी अपनी मांगों के लिए दिल्ली रोड पर धरना दिया। समिति के पदाधिकारियों ने जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा आनंद विहार आवासीय योजना में बने हुए भवन मकान, दुकान, फैक्टरियों का गलत तरीके से अधिग्रहण करने का आरोप है। समिति के अध्यक्ष ललित कुमार अग्रवाल ने बताया कि शासन से प्राधिकरण व सचिव को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि व्यापारियों को असुविधा नहीं होने दी जाए। साथ ही आवासीय योजना का कार्य भी बाधित नहीं हो। प्राधिकरण व संगठन के पदाधिकारियों के मध्य समझौता हो चुका है कि उचित बाह्य शुल्क, डेवलपमेंट चार्ज लेकर भवनों को अर्जनमुक्त किया जाए। लेकिन वर्ष 2018 में हमारी जमीन हमें ही करीब 19 हजार प्रति वर्ग मीटर की दर से खरीदने का प्रस्ताव पास हुआ। उन्होंने भूमि को करीब 19 हजार प्रति वर्ग मीटर की दर से खरीदने के गलत निर्णय को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर समस्या का जल्द समाधान नहीं हुई तो समिति के लोग सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान हरि प्रकाश, निजामुद्दीन, हरेन्द्र चौधरी, लहरी सिंह, देवराज, ओमप्रकाश, राजकुमार, मुकेश, मनीष त्यागी, कांती त्यागी, राजेंद्र सैनी, राजेंद्र कसाना, रहीसुद्दीन, जावेद सैफी, बब्बू शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें